युवा शिक्षा 2024

युवा शिक्षा के द्वारा ही अपना विकास कर सकता है। शिक्षा वह माध्यम है जिसके द्वारा हमारे युवा वर्ग एक अच्छी जीवन गुजार पाते है।

शिक्षा की जरूरत हर युवा की होती है। जब वह बचपन से ही शिक्षा प्राप्त करता है तो वह बड़ा होने पर उस शिक्षा की बदौलत अपना करियर बना पाता है। और अपने जीवन में आने वाले सभी समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकता है।

वहीं शिक्षा विहीन युवा जिसने बचपन में शिक्षा न प्राप्त की हो तो वह बड़ा होने पर इधर-उधर भटकता रहता है। वह शिक्षा के अभाव में अपना करियर नहीं बना पाता है। और ना ही अपने जीवन में अपने सभी समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाता है।वह उसी में फंसा रहता है और भटकता रहता है।

इस प्रकार से अभिभावक और माता-पिता का फर्ज बनता है कि वह अपने पुत्र और पुत्री दोनों को शिक्षा से वंचित न रखें। बल्कि उन्हें शिक्षा की व्यवस्था करवानी चाहिए एवं उन्हें अच्छा संस्कार भी देना चाहिए।

इससे होगा क्या कि उन बच्चों का विकास सम्पूर्ण रूप से होगा। वे शारीरिक रूप से मजबूत एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। युवा शिक्षा के द्वारा ही यह सब कर सकते है।

इस प्रकार से जब हमारे युवा शिक्षित होंगे।तब वे अपने सभी समस्याओं का समाधान आसानी से खुद कर सकेंगे।

उन्हें अच्छी तथा गलत बातों, चीजों की जानकारी हो जायेगी।वे किसी असमंजस में नहीं रहेंगे। उनका आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा।वे किसी दूसरे पर निर्भर न रहकर स्वयं पर निर्भर रहेंगे।

आज कल तमाम तरह की परेशानी का सामना युवाओं को करना पड़ रहा है। इसमें जो युवा शिक्षित एवं समझदार है। वह इन समस्याओं का सामना करते हैं। और उनका समाधान करते हैं।

और जो युवा अशिक्षित हैं एवं उनके समझने की क्षमता नहीं है। वे इन सभी समस्याओं से घिरे रहते हैं। और उसी में उलझे रहते हैं। वे लोग इसी तरह से अपना जीवन यापन करते हैं।

युवा शिक्षा और प्रभाव
युवा शिक्षा

 

आनलाइन पर तमाम तरह की फ्रॉड से जूझते युवा शिक्षा के माध्यम से ही अपना बचाव कर सकते है

आज कल के समय में इंटरनेट के माध्यम से तमाम तरह का फ्रॉड युवाओं के साथ हो रहा है।इंटरनेट पर बैंक खाता सम्बन्धी जानकारी हासिल कर लोगों के बैंक खाते से पैसा निकाला जा रहा है।

इसमें होता क्या है कि आम लोग लालच में आकर अपनी मेहनत, खून-पसीने की कमाई को गंवा बैठते हैं। इसमें ठगी करने वाले लोग भोली-भाली जनता को अपना शिकार बनाती है।

इस ठगी से हम अपना बचाव खुद कर सकते है।जो युवा शिक्षित एवं समझदार है उसके साथ कभी भी फ्रॉड नही हो सकता है। क्योंकि उसके पास  नॉलेज होता है।

वही पर आजकल के समय में इंटरनेट द्वारा  ऑनलाइन रम्मी,जुआ,पोकर ,मैच सम्बन्धित जुआ तथा सट्टेबाजी  चलायी जा रही है। तथा इसके साथ ही ट्रेडिंग भी चलाया जा रहा है।

ये सभी ठगी करने वाली कम्पनी होती है। इसमें वे बिना मेहनत किए और कम समय में ही ज्यादा पैसा कमाने का सपना दिखाते है।

जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता है इन सब में युवा फंसकर अपने माता-पिता की कमाई को उड़ा रहे हैं ,चोरी कर रहे हैं ।खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। इस तरह की तमाम घटनाएं आए दिन अखबारों में पढ़ने को मिलती है।

इन सभी में केवल और केवल कंपनी का फायदा होता है।यूजर का कोई फायदा नही होता है।

इस प्रकार से जो युवा इन सभी चीजों में फंसे हुए है। उन्हें इससे बाहर निकलकर असली दुनिया में संघर्ष कर जीवन जीने की कोशिश करना चाहिए।

युवा को अपने शारीरिक मजबूती और मानसिक स्वस्थ पर ध्यान देना चाहिए।यदि युवा के पास ये दोनों चीजें है तो वह जरूर से जरूर अपने जीवन में कामयाबी को हासिल करेगा।

इस प्रकार से हमारे युवाओं का शिक्षित होना जरूरी है। युवा शिक्षा के द्वारा ही कुछ अच्छा और बढ़िया कार्य कर सकता है।

युवा शिक्षा के माध्यम से ही अपना घर-परिवार अच्छी तरह से चलाते है

जिस युवा को शिक्षा प्राप्त है। वह अपने घर-परिवार के प्रत्येक सदस्य की देखभाल अच्छी तरह से करता है। वह अपने घर की आर्थिक मजबूत बनाएं रखता है तथा समाज में अपना मान-सम्मान बनायें रखता है।

यदि युवा शिक्षित है तो वह अपनी पत्नी से अच्छी तरह से व्यवहार करता है। उसका मान-सम्मान करता है। और जिस घर में पति-पत्नी का आपस में एक-दूसरे को लेकर अच्छी समझ है। वह घर परिवार आगे बढ़ सकता है।

क्योंकि वे लोग बेवजह की बातों, झगड़ों में न उलझकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाते है। और अपना जीवन यापन खुशी पूर्वक करते है। तथा अपने बच्चों का पालन-पोषण भी अच्छी तरह से करते है। यह सब शिक्षा (युवा शिक्षा) के माध्यम से ही संभव है।

युवा शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारते है

आजकल के समय में जो युवा शिक्षा प्राप्त किए हुए हैं वहीं अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते है। क्योंकि उनके पास जानकारी होती है।

वह अपनी उसी जानकारी,ज्ञान का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करता है। शिक्षित युवा को सभी प्रकार की जानकारी हासिल होती है। वह अपनी परिस्थिति के हिसाब से अपने लक्ष्य को धीरे-धीरे संघर्ष कर हासिल कर लेता है।

जैसे – कोई युवा अपना स्वरोजगार करना चाहता है। परंतु उसके पास पूंजी नहीं है तो वह सबसे पहले पूंजी की व्यवस्था करता है। वह किसी भी तरह से मेहनत, मजदूरी कर पूंजी की व्यवस्था करता है और फिर वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करता है। और उसमें सफल भी होता है।

इस प्रकार से  शिक्षित युवा (युवा शिक्षा) का जीवन बेहतर होता है। वह अपने शिक्षा, जानकारी, ज्ञान के बल पर अपने जीवन का निर्माण करता है।

युवा शक्ति का महत्व 2024

भावनात्मक शोषण 2024

मानसिक टॉर्चर 2024

3 thoughts on “युवा शिक्षा 2024”

Leave a Comment